विश्व में सबसे पहला कोरोना टीका लगाने वाले विलियम शेक्सपियर का हुआ निधन

By: Ankur Wed, 26 May 2021 5:22:46

विश्व में सबसे पहला कोरोना टीका लगाने वाले विलियम शेक्सपियर का हुआ निधन

कोरोनाकाल जारी हैं जिसमें वैक्सीन को संजीवनी के तौर पर देखा जा रहा हैं। दुनिया में सबसे पहली वैक्सीन पुरुषों में 81 वर्षीय बुजुर्ग विलियम शेक्सपियर को लगी थी जिनकी 20 मई, बृहस्पतिवार को मौत हो गई।शेक्सपियर पिछले साल 8 दिसंबर को यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल कोवेंट्री और वारविकशायर में कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने वाले प्रथम पुरुष थे, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हुई थी।इससे जुड़ी जानकारी ब्रिटिश मीडिया ने मंगलवार को जारी कि और बताया कि शेक्सपियर की मौत एक अन्य बीमारी से हुई है। बिल के नाम से मशहूर शेक्सपियर की दोस्त और कोवेंट्री की पार्षद जेन इनस ने कहा कि उनका निधन बृहस्पतिवार 20 मई को हो गया था। लेकिन जेन ने साथ ही कहा कि बिल को सबसे अच्छी श्रृद्धांजलि टीका लगवाना है।

शेक्सपियर पिछले साल 8 दिसंबर को तब पूरे विश्व में छा गए थे, जब वह वारविकशायर-कोवेंट्री के यूनिवर्सिटी अस्पताल में फाइजर-बायोएनटेक का कोरोना टीका लगवाने वाले दुनिया के दूसरे व्यक्ति और पहले पुरुष बने थे। उनसे कुछ ही मिनट पहले उसी अस्पताल में 91 साल की मार्र्गेट कीनन को टीका लगा था। कोवेंट्रीलाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, लग्जरी कार निर्माता रॉल्स रॉयस के कर्मचारी रहे शेक्सपियर ने इसी यूनिवर्सिटी अस्पताल में बीमारी से कई दिन जूझने के बाद अपनी आखिरी सांस ली।

जानकारी के अनुसारशेक्सपियर ने रोल्स रॉयस में काम किया था और एक पैरिश पार्षद थे। उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक एलेस्ले में अपने स्थानीय समुदाय की सेवा की। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटे और पोते हैं।

ये भी पढ़े :

# कोरोना के कहर को देखते हुए जापान बढ़ाएगा भारत से आने वाले लोगों के लिए क्वारंटीन अवधि

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com